फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नाले-नालियों में पेयजल कनेक्शन, घरों में दूषित जलापूर्ति

Sun, 30 Apr 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नाले-नालियों में पेयजल कनेक्शन, घरों में दूषित जलापूर्ति
विज्ञापन

तिलक नगर क्षेत्र में नहीं हुआ दूषित पानी की सप्लाई का निदान
खुले कनेक्शनों की बंद कराने का नहीं ध्यान, सिर्फ खोदी जा रहीं सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दूषित पानी की सप्लाई की रोकथाम के लिए जलकल विभाग का प्रयास सिर्फ सड़कों की खुदाई तक ही सीमित है। नाले-नालियों में खुले पड़े पानी के कनेक्शनों को बंद कराने के नाम पर जलकल विभाग के कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। लंबे समय से दूषित पेयजल आपूर्ति का संकट झेल रहे तिलकनगर क्षेत्र के आसपास पानी के कई कनेक्शनों के पाइप नाले-नालियों में पड़े हैं। जिन्हें बंद कराने को लेकर निगम के अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
स्वच्छ पेयजल आपूर्ति में बड़ी बाधा खुले कनेक्शनों को बंद कराने के लिए नगर निगम के जलकल विभाग के प्रयास सार्थक नहीं हैं। कई दिन तक चले अभियान के बाद भी शहर के अलग-अलग इलाकों में नाला-नालियों में पड़े खुले कनेक्शनों के कारण लोगों को दूषित पानी की सप्लाई की समस्या से निजात नहीं मिली। लोगों का कहना है कि खुले कनेक्शनों को बंद कराने का जलकल विभाग का अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित है। हकीकत में शहर के अलग-अलग इलाकों में पानी की सप्लाई को लिए सैकड़ों-हजारों कनेक्शन खुले पड़े हैं। निगम के अधिकारी इन कनेक्शनों को बंद कराने की जगह सड़क खुदाई कर खानापूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन


खोदी गई सड़कों की मरम्मत की सुध नहीं
आमजन का कहना है कि तो नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारी दूषित पानी की सप्लाई की शिकायत मिलते ही आनन-फानन सड़क व गलियों में फावड़ा और कुदाल पहुंच जाते हैं। वहीं खोदी गई सड़कों और गलियों की मरम्मत की ओर विभाग के अधिकारियों का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


जिन जगहों पर लाइन लीकेज के कारण सड़क अथवा गलियों की खुदाई की गई है। उन्हें तत्काल सही कराया जाएगा। घरों के बाहर खुले कनेक्शनों को दुरूस्त कराने को टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं।
रामबाबू राजपूत, महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें