शिकोहाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक पालीवाल महाविद्यालय में हुई। पालीवाल महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ. अंशू शर्मा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिकोहाबाद संरक्षक नवीन पालीवाल एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आरबी पांडेय की उपस्थिति में सह नगर मंत्री सुरभि राजपूत एवं अन्य छात्र-छात्रा कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंशू शर्मा का स्वागत किया। प्रांत मीडिया सह संयोजक हरिओम शुक्ल ने विचार व्यक्त किए। नव नियुक्त महानगर उपाध्यक्ष ने इसे देश सेवा का कार्य बताया।
इस अवसर पर रसायन विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ. होजैफा सगीर, जिला एसएसडी संयोजक हरिओम शाक्य, कॉलेज अध्यक्ष सौरभ, कॉलेज मंत्री दिव्या, अनामिका, लवी, वंशिका, दीप्ति, माधुरी, प्रतिभा, अक्षरा, दीपांजलि, लक्षिता और मानसी भी रहीं।