फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महोत्सव में बृहस्पतिवार की शाम खास रही। महोत्सव के मंच पर अपनी टीम के साथ दूरदर्शन की कलाकार डॉ. सीमा मोदी जब प्रस्तुति देने को उतरीं तो हर कोई झूमने को भी मजबूर हो गया।
दूरदर्शन की कलाकार डाॅ. सीमा मोदी बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद महोत्सव में प्रस्तुति देने को पहुंची। वह सीनियर आईपीएस अफसर महेंद्र मोदी की पत्नी हैं। महोत्सव के मंच पर बुधवार शाम को नृत्य नाटिका अर्धनारीश्वर शिव शक्ति के माध्यम से नारी व पुरुष की एकरूपता का भाव दिखाकर अपनी कला व नृत्य को खास बनाया था। हिंदी सिनेमा के रंगमंच कलाकार व नृत्यांगना सीमा मोदी ने कहा कि जगत को शिव और शक्ति नारी और पुरुष की एकरूपता, फिर दोनों में यह भेद क्या किसने जाना। जबकि लैंगिक समानता के आधार पर दोनों ही एक समान।
अर्धनारीश्वर बन शिव ने दिया है यह ज्ञान। सीमा मोदी पार्वती बनी व ग्रुप के कलाकारों के साथ ये नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया जहां शिव है वहां शक्ति है। टीम के कलाकारों में अमित कुमार ने अर्धना रीश्वर का अभिनय किया। भक्त, खुशी देवी, इशिता देवी, आशीष यादव, अनुराग शर्मा अघोरी, दीपक कुमार ऋषिमुनि, अमन कुमार भोलेनाथ, नवनीत मिश्रा, विनायक तिवारी शामिल थे।