फिरोजाबाद। नगर निगम में तैनात डोर टू डोर ठेका सफाई कर्मचारी को पिछले मार्च और अप्रैल माह का वेतन नहीं मिला है। जबकि मई माह के समाप्त होने में मात्र तीन दिन शेष रह गए है। दो माह से वेतन न मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों को आर्थिक स्थिति के संकट का सामना करना पड़ रहा है। इन कर्मचारियों का मानदेय भी इतना नहीं है कि पूरे माह आराम से घर का खर्च चला सकें। ऐसे में दो माह से वेतन न मिलने के कारण इन लोगों की स्थिति और खराब हो गई है। जबकि इन कर्मचारियों की आय का और कोई जरिया भी नहीं है। इस संबंध में पार्षद विनीता अग्रवाल द्वारा मंडलायुक्त को पत्र लिखकर कर्मचारियों को वेतन दिलाने की मांग की है। जिससे इन लोगों को आर्थिक स्थिति का सामना न करना पड़े।