फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने वाले कर्मचारी भी बैठे धरने पर, दो दिन की हड़ताल टली

Thu, 08 Oct 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगर निगम में धरना पर बैठे डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण को नामित संस्था के कर्मचारी संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम परिसर में बृहस्पतिवार को निजी संस्था लॉयन सर्विसेज के अधीन डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण कार्य में जुटे आउटसोर्स कर्मियों ने सफाई कर्मियों और जलकल कर्मियों की तर्ज पर प्रतिमाह 15007 रुपये मानदेय की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक धरना देकर नारेबाजी की। कामबंद हड़ताल और धरने की सूचना मिलते ही प्रभारी स्वास्थ्य व सहायक नगर आयुक्त आर.पी. सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को 24 घंटे में समुचित कार्रवाई और वार्ता का आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपनी दो दिन की कामबंद हड़ताल को फिलहाल टाल दिया है। इस दौरान आचार्य कृष्ण मुरारी, विनय चौहान, योगेश सरन, पप्पू बाल्मीकि सहित करीब पांच दर्जन से अधिक कर्मचारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें