फिरोजाबाद। डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई।
डीएम को परिसर में गंदगी और ओपीडी में अव्यवस्था मिली। इस पर चिकित्सकाें व स्टाफ को फटकार लगाई। उन्होंने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, रजिस्ट्रेशन, बलगम जांच कक्ष, एक्स-रे कक्ष, एनसीडी क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डा. आकाश चतुर्वेदी, स्टाफ नर्स पूनम, नर्मता व सुशीला देवी अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।