फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डीएम ने दिया भरोसा, औद्योगिक तरक्की के होंगे प्रयास

Tue, 30 Jul 2024 01:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों और उद्योगपतियों की समस्याओं व शिकायतों को सुना। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे।जिला उद्योग बंधु की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान यूपीएसआईडीसी जलेसर रोड आस्थान में व्याप्त समस्याओं का मुद्दा उठा। औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने आस्थान में जलभराव,गंदगी और पेयजल संबंधी समस्याओं का निदान नहीं होने की बात कही।अन्य आस्थानों में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। सुहागनगरी के उद्यमियों ने नबाब चौराहा के सौदर्यीकरण प्रस्ताव पर विप्रा द्वारा समुचित कार्रवाई नहीं किये जाने की शिकायती भी डीएम से की। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने पूर्व बैठक में दर्ज कराई समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की। तथा ज्वलंत समस्याओं के निदान को संबंधित विभागाध्यक्षों को कड़े निर्देश जारी किये। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार के अलावा औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें