फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पीएम सूर्य घर योजना की धीमी प्रगति से डीएम नाराज

Tue, 01 Oct 2024 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने पीएम सूर्यघर योजना की सोमवार को समीक्षा की। योजना में रुचि नहीं लेने वाली संस्थाओं को शासन को पत्र भेजकर ब्लैक लिस्टेड कराने के निर्देश सीडीओ शत्रोहन वैश्य को दिए। 40 हजार सोलर लगाने के सापेक्ष दो हजार लगाए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान इस योजना से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं हाइड्रो ग्रीन, जय बालाजी, एजीजीएस सर्विस तथा सुमित जैन इंटरप्राइजेज से विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की यह महत्वपूर्ण परियोजना नागरिकों के हितार्थ संचालित की गई है। इससे न केवल बिजली की बचत होगी। बल्कि लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। उन्होंने पवन एनर्जी व गोयल सोलर के रुचि नहीं लेने पर सीडीओ को शासन को पत्र भेजकर ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। उन्होंने 40 हजार के सापेक्ष अभी तक दो हजार सोलर लाइट लगाने पर नाराजगी जाहिर की। इस काम में प्रगति लाएं। इसके साथ सब विद्युत स्टेशनों और नगर पालिकाओं में कैंप लगाकर इसकी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रधानों के साथ वर्कशॉप आयोजित की जाए, जिससे इस योजना से गांव के लोग भी जुड़ सकें। जिलाधिकारी ने सभी वेंडरोें को टीम बढ़ाने और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना की कुल लागत 60 हजार प्रति किलोवाट है। सोलर पैनलों की कार्यक्षमता अवधि लगभग 25 वर्ष है। तीन किलोवाट का प्लांट मात्र 1800 रुपये की आसान ईएमआई पर लगवाए जाएंगे। मात्र सात प्रतिशत की ब्याज दर पर बैंक लोन उपलब्ध होगा। सोलर प्लांट कमिश्निंग के उपरांत सब्सिडी डीबीटी द्वारा सीधे लाभार्थी के खाते में जाएगी। इसी के साथ बिजली बिल में दो तिहाई तक बचत होगी। यूपी नेडा में जो पंजीकृत वेंडर हैं उनके माध्यम से प्लांट लगवाना होगा। इस दौरान डीडीओ पीसी राम, पीओ नेडा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें