जिला कारागार से निरीक्षण कर बाहर आते डीएम संतोष कुमार शर्मा एवं एसएसपी आदित्य लांग्हे व जेल के
- फोटो : जिला कारागार से निरीक्षण कर बाहर आते डीएम संतोष कुमार शर्मा एवं एसएसपी आदित्य लांग्हे व जेल के अधिकारी। स्त्रोत: प्रशासन
फिरोजाबाद। डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर बंदियों की बैरकों की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और अस्पताल में मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बंदियों से उनकी समस्याएं पूछीं तथा जेल अधीक्षक अमित चौधरी को जेल प्रांगण में साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं प्रदान करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के भी निर्देश दिए गए, और निरीक्षण के समय जेलर सहित पूरा जेल स्टाफ मौजूद रहा। संवाद