फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिव्यांग सेवा समिति ने मनाया स्थापना दिवस

Mon, 20 Jan 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-09
विज्ञापन

फिरोजाबाद। नगला बरी स्थित झगडे़ेश्वर बगीची में श्री नारायण दिव्यांग सेवा समिति द्वारा छठा वार्षिक समारोह एवं गर्म वस्त्र वितरण का आयोजन किया गया। श्री नारायण दिव्यांग सेवा समिति के स्थापना समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर तरुण शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान यूनियन स्वतंत्र ने कहा कि संगठन के द्वारा जो काम किए जा रहे हैं वह सराहनीय है। अरविंद बघेल, डॉ दुर्गेश यादव, प्रमोद यादव, प्रधान संरक्षक इंजीनियर एससी अग्रवाल,महेश चंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रजापति ने अतिथियों का पट्टिका को पहनाकर स्वागत किया। संस्था की ओर से अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। संस्था ने दिव्यांगजनों को स्वेटर गर्म वस्त्र वितरण किए। दुर्गेश यादव ने कहा कि हमें संस्था के कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता है। संचालन मुख्तार आलम न ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष नवीन विद्यार्थी,रितेश आर्य, कमल कुशवाहा,महिला मोर्चा से मीना,रविकांत, दिनेश चंद्र राठौर,लालजी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें