जसराना के खड़ीत पुल के पास टकराई जिला पंचायत सदस्य की कार
- फोटो : जसराना के खड़ीत पुल के पास टकराई जिला पंचायत सदस्य की कार
जसराना। वार्ड संख्या 6 से सभासद इंजीनियर राजीव राजपूत अपने समर्थकों के साथ अपनी फॉरच्यूनर कार से जसराना से एटा जा रहे थे। एटा शिकोहाबाद मार्ग पर खड़ीत पुल के पास अचानक कार के सामने नीलगाय आ गई। घना कोहरा होने के कारण चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया। कार नीलगाय से टकरा गई। टकराने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इंजीनियर राजीव राजपूत ने बताया एयरबैग खुलने से किसी को चोट नहीं लगी। कार में काफी नुकसान हो गया। दूसरी गाड़ी बुलाकर घर चले गए। संवाद