- दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और हॉकी समेत कई स्पर्धाएं होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं जिला खेल कार्यालय के द्वारा दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक व बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं 11 से 13 मार्च तक होंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 11 मार्च को एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और जिमनास्टिक (बालक एवं बालिका वर्ग)। 12 मार्च को बैडमिंटन और कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग)। 13 मार्च को जूडो (बालक/बालिका) और हॉकी (सिर्फ बालक वर्ग) प्रतियोगिता होगी। 10 मार्च तक पंजीकरण कराना होगा। यह निशुल्क है। समस्त स्कूल और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से अपील की गई है कि वे अपने विद्यालय के इच्छुक खिलाड़ियों की प्रविष्टि जिला खेल कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करा दें।