फिरोजाबाद। जिला कारागार में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल विषय अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। 10 बंदियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में अर्थ शास्त्र विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें चार बंदियों ने परीक्षा दी। हाईस्कूल परीक्षा में शामिल बंदी एटा, मैनपुरी और आगरा से परीक्षा देने आए हैं। कारागार अधीक्षक एके सिंह ने निरीक्षण कर बंदियों की तलाशी ली।
निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय
फिरोजाबाद। प्राथमिक विद्यालय नगला बलुआ शिकोहाबाद का बीएसए आशीष पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान पूरा स्टाफ अनुपस्थित पाया गया। ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि सुबह से ही विद्यालय नहीं खुला है। बच्चे गेट के बाहर खड़े हुए थे। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका मनीषा यादव, रिषी तोमर, रीता यादव से स्पष्टीकरण मांगा है। अन्यथा कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
जिलाध्यक्ष बने आर्यन
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन सुराज के जिलाध्यक्ष अजय राठौर ने आर्यन श्रीवास्तव को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी दी गई। सुनील श्रीवास्तव, अंशु गुप्ता, गुलशन, सौरभ भारद्वाज ने खुशी जाहिर की है।