फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मुकदमा वापस न लेने पर टास्कफोर्स के जिला चेयरमैन से मारपीट

Mon, 19 Feb 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के जिला चेयरमैन द्वारा दर्ज कराई मुकद्दमे वापस न लेने पर रेलकर्मी व उसके पुत्र सहित तीन लोगों ने मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के लाइनपार अंतर्गत गांव नगला रामकिशन निवासी डा.बीएस गौतम सूचना का अधिकार टास्कफोर्स के जिला चेयरमैन हैं। उन्होंने एक वर्ष पूर्व रेलकर्मी केशव सिंह उनके पुत्र हेमंत उर्फ रजत के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमला का मुकद्दमा दर्ज कराया था। मामले में वे जमानत पर छूट आए थे। इसी मामले को लेकर 11 फरवरी दोपहर एक बजे पिता-पुत्र व एक अन्य उनके दुकान पर पहुंचे तथा वह पूर्व में दर्ज कराए गए मुकद्दमे को वापस लेने को दबाव बनाने लगे।

मामले में जब पीड़ित इनकार किया तो उक्त आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने पीड़ित से मारपीट कर दी। इस दौरान आसपास के लोग एकत्रित हो गए तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि तहरीर की जांचकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें