फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पेटीज खाते समय विवाद, बेल्टों से पीटने के बाद छत से फेंका

Tue, 25 Jun 2024 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पेटीज खाते समय विवाद, बेल्टों से पीटने के बाद छत से फेंका
विज्ञापन

जीजा-साले साथ गए थे बछगांव चौराहे पर, छत पर बैठकर खा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में एक कॉलेज का चपरासी अपने जीजा के साथ पेटीज खाने के लिए गया था। वह छत पर बैठकर पेटीज खा रहे थे। तभी वहां पहले से बैठे युवकों ने किसी बात पर विवाद हो गया। युवकाें ने पहले तो सकी पिटाई की। इसके बाद चपरासी को छत से फेंक दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बछगांव निवासी दिनेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र शिवम आरआरएम इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर तैनात है। 23 जून को वह अपने जीजा शिवकुमार के साथ बछगांव चौराहे पर पेटीज खाने के लिए गए थे। जहां छत पर बैठकर दोनों पेटीज खा रहे थे। इसी दौरान छत पर आलमपुर निवासी अंशू, डौरी निवासी सचिन, पिपरौली निवासी राहुल और वीपी सिंह बैठे थे। इनका किसी बात लेकर विवाद हो गया तो गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद बेल्टों से उसकी जीजा-साले की पिटाई करने के बाद शिवम को छत से फेंक दिया। जिसमें उसे गंभीर चोट आई हैं। आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें