फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फरिहा में दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने डकैती का केस दर्ज किया

Tue, 08 Apr 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फरिहा के कस्बा सूरजपुरा में पुलिस ने दो पक्षों के झगड़े में एक पक्ष की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर जिले में चर्चा का विषय बनी है। पीड़िता रिंकी का कहना है कि 27 मार्च को दो पक्षों में अभद्र टिप्पणी को लेकर झगड़ा हुआ था। अभद्र टिप्पणी को लेकर उसके देवर मनी ने विरोध किया था। इस बात पर टिप्पणी करने वाले आरोपी बौखला गए। उन्होंने उसके देवर मनी से मारपीट कर दी। बीचबचाव करने आए व्यक्ति सुनील के उपर बांका से जानलेवा हमला किया। मारपीट के मामले में दो पक्षों से मेडिकल हुए। लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट होने के बाद भी दूसरे पक्ष से डैकती का मुकदमा लिख दिया। पीड़िता रिंकी का कहना है कि उसने मामले की शिकायत व निष्पक्ष जांच करने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें