फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निपुण परीक्षा को लेकर महानिदेशक ने की समीक्षा

Sat, 09 Sep 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निपुण परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने ऑनलाइन बैठक कर निपुण परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। इस परीक्षा में 1.42 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन के तहत छात्रों को निपुण बनाने पर सरकार का जोर है। निपुण असेस्मेंट टेस्ट प्रदेश में सोमवार से शुरू हो जाएंगे। जिले में निपुण परीक्षा 15 एवं 16 सितंबर को होनी है। शनिवार को महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने परीक्षा को लेकर ऑनलाइन बैठक की। बैठक में उन्होंने जिलों में चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा निपुण असेस्मेंट टेस्ट सफलता पूर्वक होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने खंड शिक्षाधिकारियों को परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश भी दिए। वहीं व्यवस्थाओं के लिए जिला स्तरीय बैठक 13 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें