फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गणित के कठिन सवालों ने किया परेशान

Mon, 10 Mar 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के 15 केंद्रों पर सोमवार को सीबीएसई के 12वीं की गणित विषय की परीक्षा हुई। प्रश्न पत्र में एक तिहायी प्रश्न कठिन रहे, जिन्हें हल करने में छात्रों को परेशानी हुई। परीक्षा में 5228 छात्र उपस्थित हुए, जबकि 84 ने परीक्षा छोड़ दी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।गणित विषय का पेपर देकर बाहर निकले छात्रा अंजली, दिव्या ने बताया कि परीक्षा में पेपर पाठ्यक्रम से ही आया। लेकिन एक तिहायी प्रश्न जटिल टॉपिक से पूछे गए। जिन्हें हल करने में अधिक समय लगा। कलन और बीजगणित, वेक्टर और त्रि-आयामी ज्यामिति, सूचकांक संख्या और समय आधारित डेटा, वित्तीय गणित, संख्या, परिमाणीकरण से जुड़े सवालों ने अधिक परेशान किया।छात्र गौरव ने बताया कि प्रश्न कठिन जरूर थे, लेकिन हल हो गए। पेपर में अच्छे अंक मिलेंगे। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सिटी कॉर्डिनेटर राममोहन ने बताया कि गणित विषय की परीक्षा में 5312 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें 4814 उपस्थित रहे, 84 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें