टूंडला। धनगर महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह से मिला। उन्होंने धनगर समाज को अनुसूचित जामि प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि शासनादेश के बाद भी तहसीलों में धनगर जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर ने कहा कि आज कमिश्नर आगरा को पत्र देकर जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग की जाएगी। यदि फिर भी प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाते तो समाज आंदोलन करेगा साथ ही चुनाव का बहिष्कार करेगा। ज्ञापन देने वालों में लखपत सिंह धनगर, राहुल धनगर, अवनीश धनगर, अनिल धनगर, महेंद्र प्रताप सिंह धनगर, अखिलेश धनगर, जिला पंचायत सदस्य डॉ. हरीश धनगर मौजूद रहे।