फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ईको पर्यटन केंद्र के विकास को लगेंगे पंख

Sat, 21 Sep 2024 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पर्यटन विभाग की फेस-2 के ईको पर्यटन स्थल रपड़ी की दशा सुधार, सौंदर्यीकरण एवं अवस्थापना सुविधाओं पर करोड़ों की धनराशि खर्च की जाएगी। पर्यटकों को लुभाने के लिए रपड़ी में व्यापक विकास कार्य कराए जाएंंगे। पर्यटन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे रपड़ी को प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी है।शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ईको टूरिज्म केंद्र रपड़ी में पर्यटन की फेस-2 योजना के तहत तमाम विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रदेश सरकार में पर्यटन व संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह का रपड़ी को स्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने पर पूरा जोर है। नये सिरे से तैयार की गई कार्ययोजना के तहत रपड़ी पर पर्यटकों को लुभावने को प्राकृतिक झोपड़ी, रात्रि विश्राम को खास किस्म के टेंट, सड़क व संपर्क मार्ग को पक्का कराने जैसे कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए करोड़ों रुपये की कार्य योजना मंजूरी के लिए शासन को भेजी जा चुकी है। पर्यटन व वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बरसात के बाद अक्तूबर में फेस-2 के तहत बनाई कार्ययोजना को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन

-
प्रदेश के चुनिंदा पर्यटन स्थलों में शामिल होगा रपड़ी
फेस-2 के तहत बनाई कार्ययोजना के जरिये रपड़ी में दर्शकों व पर्यटकों को गुणवत्ता पूर्ण सुख-सुविधाएं व मनमोहक वातावरण तैयार किया जाएगा। जहां पर्यावरण व प्रकृति से जुड़े दृश्य सुलभ होंगे। इसके अलावा अवस्थापना से जुड़ी पुख्ता प्रबंध होंगे।
-
फेस-2 के तहत रपड़ी में प्रस्तावित विकास कार्य
-बटेश्वर-रपड़ी मार्ग की दशा सुधार, स्तरीय संपर्क मार्ग निर्माण
-रात्रि विश्राम योग्य प्राकृतिक झोपड़ी, वन क्षेत्रों में बनाए जाने वाले फाइबर व प्लास्टिक सीट वाले टेंट
-बटेश्वर से रपड़ी तक बोटिंग व क्रूज संचालन का प्रस्ताव
-संपर्क मार्ग व रपड़ी केंद्र पर निर्बाध प्रकाश व्यवस्था के लिए उच्च क्षमता वाले सोलर पैनल की स्थापना
-पुराने व छायादार पेड़ों के नीचे पर्यटकों के लिए आर्कषक चबूतरा निर्माण
-केंद्र के गलियारा में मार्बल स्टोन का फर्श
-केंद्र व संपर्क मार्ग पर कच्चे-पक्के स्थानों पर बॉल पेटिंग के जरिये विभिन्न तरह के चित्र उकेरे जाएंगे।
-केंद्र के चारों ओर बुड-आरसीसी प्रणाली के आकर्षक प्रवेश द्वार
-ट्रैकिंग व भ्रमण के लिए सघन वन क्षेत्र का विकास
-
फेस-2 योजना के जरिये ईको टूरिज्म केंद्र रपड़ी में गुणवत्ता पूर्ण व स्तरीय प्राकृतिक वातावरण विकसित किया जाएगा। पर्यटन मंत्री के निर्देशन में बनाई कार्य योजना शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

-विकास नायक, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी
-
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने संभाला पदभार
कई माह से रिक्त चल रहे जिले में पर्यटन अधिकारी के पद पर विशाल श्रीवास्तव को तैनाती गई है। उन्होंने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। उम्मीद है कि जिले में अब पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन का काम तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें