फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अवैध कॉलोनी पर विकास प्राधिकरण ने चलाया बुलडोजर

Wed, 15 Mar 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर विकास प्राधिकरण ने चलाया बुलडोजर
विज्ञापन

बिना नक्शा पास कराए मक्खनपुर थाने के सामने बनाई जा रही थी कॉलोनी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। मक्खनपुर थाने के सामने बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रही निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी में विकास प्राधिकरण की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची। टीम ने उक्त अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया।
फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी रवि रंजन के निर्देशन में अवैध कॉलोनियों के चिह्नांकन करने के साथ उनको ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को प्राधिकरण के सचिव राजेंद्र कुमार ने विभागीय टीम और पुलिस फोर्स के साथ मक्खनपुर थाने के सामने नई बस्ती मोहम्मदपुर नवादा निवासी किशनवीर सिंह के द्वारा 12 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। ध्वस्त की गई भूमि का मूल्य लगभग 9.60 करोड़ तथा वाह्य विकास शुल्क 72 लाख आंकलित है। बिना मानचित्र पास कराए तैयार की जा रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। ध्वस्त कराने के दौरान थाना पुलिस फोर्स के साथ ही काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विप्रा के अधिशाषी अभियंता आदित्यकांत कुलश्रेष्ठ, सहायक अभियंता मनोज द्विवेदी, राकेश कुमार तोमर,प्रदीप कुमार,अतुल कुमार जैन,एचपी सिंह सहित थाना प्रभारी मक्खनपुर बैजनाथ सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें