फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डिप्टी सीएम पाठक और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में होंगे शामिल

Thu, 18 Apr 2024 03:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह 19 अप्रैल को दोपहर 11 बजे जिला मुख्यालय पर नामांकन दाखिल करेगे। उनका नामांकन कराने के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

भाजपा ने फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए ठाकुर विश्वदीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह 19 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा हाईकमान की ओर से नामांकन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 19 अप्रैल को लखनऊ से चलकर यहां 10.45 बजे पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। 11 बजे भाजपा कार्यालय पर पहुंचेंगे। भाजपा जिला कार्यालय पर नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि इस दौरान भाजपा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी शिवशंकर शर्मा, संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के साथ पार्टी के विधायक के साथ नगर निगम की मेयर, नगर पालिका पंचायतों के चेयरमैन सहित अन्य पदाधिकारी रहेंगे।



ब्राह्मण को साधने के लिए उप मुख्यमंत्री को बुलाया, निषाद के लिए बीएल वर्मा
भाजपा चुनावी अखाड़े में कमी नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा प्रत्याशी ठाकुर के घोषित होने के बाद ब्राह्मण वर्ग की नाराजगी को दूर करने के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पार्टी के जिला नेतृत्व ने बुलाया है। वहीं निषाद समाज के मतदाताओं को साधने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें