फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिविर में 96 बच्चों की दांतों की जांच

Wed, 01 Mar 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में 96 बच्चों की दांतों की जांचफिरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले देहली पब्लिक स्कूल में सोमवार को दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में मेडिकल कॉलेज की दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. किरन कुमारी ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच की। चिकित्सक ने विद्यार्थियों को दांतों की देखभाल के बारे जागरूक किया। कई बच्चों के दांतों में कैबिटी भी पाई गई।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ उप प्रबंधक जितेंद्र गुप्ता, रजित गुप्ता ने किया। इस दौरान दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. किरन ने सभी को दांतों के सामान्य रोगों और उनकी रोकथाम के बारे बताया। चिकित्सक ने कहा कि दांतों की परेशानी को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। मामूली परेशानी होने पर भी चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों को दांतों और मुंह की सफाई करने की जानकारी दी गई। कुल 96 बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया। प्रधानाचार्य गौरव दुबे ने आभार व्यक्त किया। भावना शर्मा, सविता सिंह, उमा दुबे, अनुराधा सिंघल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें