फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तिलकनगर व नगला करन सिंह क्षेत्र में नई पाइप लाइन डालने की मांग

Fri, 06 Oct 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तिलक नगर एवं नगला करन सिंह के लोगों ने क्षेत्र में रामलीला ग्राउंड स्थित टंकी से पेयजल आपूर्ति की मांग की है। क्षेत्रीय लोगों ने दशकों पुरानी पाइप लाइन को भी बदलने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में 48 घंटे बाद आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तिलक नगर (पीपल वाली गली) एवं नगला करन सिंह क्षेत्र की कई गलियों में करीब आठ माह से गंदे पानी की समस्या है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार दशकों पुरानी पाइप लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस कारण से लगभग 1000 घरों में हो रही दूषित पानी आपूर्ति की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। इन गलियों में रहने वाले निवासियों ने निगम अफसरों से रामलीला मैदान स्थित पानी की टंकी से पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है। प्रभावित गलियों में नई पाइप लाइन डालने की मांग की है। मांग करने वालों में सुरेंद्र शर्मा, रघुकांत पचौरी, गुड्डू ठाकुर, शिवपाल यादव एवं प्रदीप शर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें