निषाद कश्यप बिंद आरक्षण संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोलते पदाधिकारी।
- फोटो : निषाद कश्यप बिंद आरक्षण संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोलते पदाधिकारी स्रोत स्वय
फिरोजाबाद। निषाद कश्यप बिंद आरक्षण संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत उस्मानपुर के कारे पिल्लू में मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। इसमें अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी कराए जाने की प्रशासन से मांग की। निषाद कश्यप बिंद आरक्षण संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम सिंह निषाद मझवार ने कहा मल्लाह केवट समाज को भारतीय संविधान के अनुसार सन 1956 में अनुसूचित जाति की सूची में मझवार जाति के नाम से आरक्षण का लाभ दिया गया था। इससे मल्लाह केवट समाज आर्थिक शैक्षणिक सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ है। इसलिए यह समाज अनुसूचित जाति का लाभ पाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके, लेकिन अफसरों की ओर से यह प्रमाणपत्र नहीं बनो जा रहे हैं। सभा में राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार मझवार, मोहन सिंह निषाद, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र सिंह निषाद, राम सेवक निषाद, संतोष निषाद, राधेश्याम निषाद, मुन्नालाल निषाद सत्यवान निषाद, राकेश निषाद ने संबोधित किया। आयोजक श्याम बाबू निषाद ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान बचान सिंह एवं संचालन राधेश्याम निषाद ने किया।