फिरोजाबाद। थाना फरिहा के बलीपुर तपस्या निवासी रानी देवी ने एसएसपी कार्यालय में दिए पत्र में पति की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होने कहा कि एक पखवाड़ा बीतने के बाद अभी तक थाना पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है। थाना फरिहा के बलीपुर तपस्या निवासी रानी देवी ने थाना फरिहा में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गांव के निवासी राजेश कुमार उनका बेटा शनि और राजपाल उर्प बंटोली राजपूत 21 जुलाई की शाम को मेरे पति प्रेमचंद्र को बुलाकर खेत की ओर ले गए थे। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने पति को शराब पिलाने के बाद ट्रैक्टर एवं रोटावेटर ट्रैक्टर को हथियार के रूप में प्रयोग करते हुए मेरे पति का कत्ल कर दिया। पत्नी का आरोप है कि इसकी सूचना तक नहीं दी। पीड़िता ने कहा कि पति की हत्या के मामले में पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तार नही किया। उन्होंने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपते हुए उक्त तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही पीड़िता ने चेतावनी दी कि यदि उसके साथ न्याय नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होगी।