दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मचाया धमाल
- फोटो : Amar Ujala
नगर के इटावा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित अनेक झांकियां प्रस्तुत की गई। इसमें मटकी सजावट, राधा-कृष्ण वेषभूषा और राधा-कृष्ण की झूला झुलाती झांकियां विशेष रूप से पसंद की गई। इस अवसर पर बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य वीएन पचौरी, कॉर्डिनेटर गजाला कौसर समेत समस्त अध्यापकगण मौजूद रहे।