फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता शराब कारोबारी की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आठ दिन से लापता शराब कारोबारी की शुक्रवार रात सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक शराब कारोबारी के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। रसूलपुर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं अंतिम संस्कार के लिए जाते समय यात्रा रसूलपुर थाने पर कुछ देर के लिए रोक दी गई। इस दौरान परिजन ने मांग की कि मृत शख्स के ससुराल वालों पर केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

रसूलपुर के डांक बंगला प्रेमनगर निवासी सुनील कुमार (45) शराब का कारोबार करता था। वह पांच अगस्त से लापता था। परिजन ने सुनील के लापता होने की तहरीर रसूलपुर पुलिस को दी थी। भाई सुशील ने बताया कि देर रात सुनील की पत्नी सोनू देवी ने फोन पर बताया कि सुनील बेहोशी की हालत में रेलवे लाइन के किनारे पड़े हैं। इस पर वह मौके पर पहुंचा। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जिस फोन से सुनील ने पत्नी के फोन पर फोन किया था। उस नंबर पर संपर्क किया गया तो वह किसी राहगीर का मिला। सुनील के साले को फोन किया तो उसने बताया कि वह जाटवपुरी में है। सुनील को सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए हैं। वह भी परिवार के साथ सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो कुछ देर बाद सुनील की मौत हो गई। सूचना पर रसूलपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुशील ने बताया कि सुनील शराब का कारोबार करता था। सुनील की हत्या की गई है। वही रसूलपुर थानाध्यक्ष कमलेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी आएगा। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें