फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad : जेठानी से झगड़े के बाद महिला ने जान दी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Fri, 29 Jul 2022 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद में जेठानी से विवाद होने के बाद महिला ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना बुधवार रात की है।

विज्ञापन


मटसेना क्षेत्र के गांव आकलाबाद हसनपुर निवासी अमरवती (25) का विवाह करीब सात साल पहने रामगढ़ के गांव चनौरा निवासी जय सिंह उर्फ रिंकू के साथ हुआ था। अमरवती का अपनी जेठानी से बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद अमरवती ने कमरे के अंदर फंदा लगा लिया।

फंदे पर लटका देख परिजन ने शोर किया तो आसपास के लोग उसको उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां महिला की मौत हो गई। परिजन शव को घर ले गए और अमरवती के मायके पक्ष को सूचना दी। अमरवती के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि महिला ने फंदे पर लटक कर जान दी है। परिजन ने पूछताछ में बताया कि जेठानी से विवाद के बाद यह कदम उठाया है। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा था इस कारण शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें