फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे खोलते ही गिरा लिंटर, महिला की मौत

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! त्रिवेणी देवी - मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
दरवाजे खोलते ही गिरा लिंटर, महिला की मौत
विज्ञापन

- पति संग शादी समारोह से लौटी थी, पति घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी(फिरोजाबाद)। दरवाजे खोलते समय लिंटर गिरने से महिला की मौत हो गई। वहीं पति घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
नारखी थाना क्षेत्र के बछगांव निवासी रमेश (55) अपनी पत्नी त्रिवेणी (50) के साथ गांव में रहता है। पुत्र गाजियाबाद में नौकरी करता है। पति-पत्नी बुधवार को आगरा में रिश्तेदार के घर शादी समारोह से भाग लेकर बृहस्पतिवार दोपहर गांव लौटे। घर के मुख्य दरवाजे का ताला खोलने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो रमेश ने धक्का देकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया। इसी बीच लिंटर दंपती के ऊपर गिर गया और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग पति पत्नी को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सक ने त्रिवेणी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पति को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। हादसे की जानकारी होते ही नारखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार ने बताया कि दरवाजे के ऊपर पड़ा लिंटर गिरने से महिला की मौत हो गई है और उसका पति घायल हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें