फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम कातिल: युवक की हत्या कर बोरे में बंद की लाश, फिर किया ऐसा काम....ताकि कोई शिनाख्त न कर सके

Mon, 18 Mar 2024 12:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक का बेरहमी के कत्ल कर दिया गया। सूखे पड़े बंबे में उसकी लाश बोरे में बंद पड़ी मिली। कातिल ने मृतक की शिनाख्त न हो सके, इसलिए लाश को जलाने का प्रयास किया। 

 
विज्ञापन
अधजला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में रविवार शाम थाना क्षेत्र के जरौली खुर्द के पास सूखे पड़े बंबे में एक अज्ञात युवक का अधजला शव पडे़ होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। करीब 26 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को बोरे में बंदकर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगाई गई थी। पुलिस व फील्ड टीम ने अधिकारियों संग पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


 

थाना क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द के निकट रविवार शाम चार बजे करीब राहगीरों की नजर बंबे में गई तो उनके होश उड़ गए। बंबे में एक युवक का अधजला शव पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ अनिवेश कुमार व इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अधजले बोरे से करीब 26 वर्षीय युवक का अधजला शव बरामद किया।

 

शव के पास ही पेट्रोल की बोतल व माचिस बरामद हुई है। शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया था। हत्यारों ने युवक की हत्या कर पहचान छिपाने को बोरे सहित जलाया था,शव पूरी तरह जल न सका। बंबे में शव पड़े होने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, किंतु उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने डाॅग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बोरे में बंद युवक नीला अंडरवियर व सफेद बनियान पहने था।

 

फिंगर प्रिंट व सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही तलाश
अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद युवक कहां का था, उसकी हत्या क्यों की गई, हत्यारे कौन हैं आदि की जांच में पुलिस की टीमें जुट गई है। पुलिस मौके से मिली पेट्रोल की बोतल, माचिस से फिंगर प्रिंट एवं बोरे पर अंकित मार्का आदि से हत्यारों तक पहुंचने एवं युवक की शिनाखत का प्रयास कर रही है। मौके पर मिली पेट्रोल की बोतल को देखते हुए आसपास के पेट्रोल पंपों आदि पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल में जुटी है।

 
विज्ञापन

साक्ष्य किए एकत्रित 
फिरोजाबाद एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि युवक की हत्या कर उसकी पहचान छुपाने को शव को जलाया गया है। मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पहचान होने तक मॉर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें