फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: केबिन में मिला ट्रक चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 26 Sep 2024 04:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद से माल लेने आए हिमाचल प्रदेश के एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चालक का शव ट्रक की केबिन में पड़ा मिला। पुलिस ने परिजनों को सचूना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के थाना शाहपुर अंतर्गत गांव ततवानी निवासी सुभाषचंद्र (55) ट्रक चालक था। वह कानपुर में ट्रक को अनलोड कर फिरोजाबाद से माल उठाने आया था। मंगलवार रात में राजा का ताल स्थित शिवशक्ति ट्रांसपोर्ट पर पहुंचा था तथा ट्रक में ही सो गया था।
बुधवार सुबह जब वह नहीं उठा तो उसका साथी चालक उसे उठाने गया। जब साथी चालक ने उसे उठाने का प्रयास किया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। देखने से पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस को साथी चालक ने बताया कि सुभाष बीमार रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से 91 हजार रुपये बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि ट्रक चालक क मौत बीमारी के चलते हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें