फिरोजाबाद। बसई मुहम्मद क्षेत्र के सोफीपुर स्थित यमुना नदी में शनिवार की शाम को एक किशोरी का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।
शनिवार शाम करीब छह बजे सोफीपुर थाना बसई मुहम्मदपुर स्थित यमुना नदी में एक किशोरी का शव उतराता दिखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल इसकी सूचना थाना बसई मुहम्मदपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को यमुना नदी से बाहर निकाला। मौके पर शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। एसओ बसई मुहम्मदपुर विनय कुमार के अनुसार किशोरी के शव की शिनाख्त करानेेेेे का प्रयास किया जा रहा है।
बिलसंडा की मदन मोहन कॉलनी में भरा पानी।