फ़िरोज़ाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र सुदामा नगर निवासी 50 वर्षीय मनोज शर्मा पुत्र प्रेमचंद्र शर्मा थाना रामगढ क्षेत्र यूपीएस आईडीसी स्थित ग्लास फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड बतौर कार्य करता था, सोमवार सुबह उसका शव गेट के पास मिला। सुबह मौके पर पहुँचे उसके भाई पुराण शर्मा ने बताया रोजाना की तरह कल शाम यहां ड्यूटी पर आया था, आज सुबह उसका शव गेट के पास बाहर मिला। उसका कहना है उसे हत्या की आशंका है क्योंकि अभी काम चल नहीं रहा है। वहीं बताया गया मृतक का रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं था पर साइकिल फैक्टरी के अंदर खड़ी है। फिलहाल मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। भाई का कहना था मृतक दो साल से इसी फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड था।