जसराना। शुक्रवार की दोपहर थाना जसराना के गांव नगला मनी में घर के अंदर बरामदे में लगे कुंदे पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक के शव को देख परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जसराना के गांव नगला मनी निवासी कौशल किशोर (32) द्वारा शुक्रवार की सुबह से ही घर में कलह कर रहा था। कलह के दौरान घर के लोग बाहर निकल आए। कुछ देर बाद वापस आये तो देखा कि कौशल का शव बरामदे में लगे कुंदे पर लटक रहा था। कौशल की मौत सूचना पर घर के बाहर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी महेश सिंह, मुस्तफाबाद चौकी प्रभारी प्रशांत पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे । परिवार जन से पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चार बच्चे हैं। परिजन ने बताया कि कौशल किशोर शराब का लती था। शराब पीकर परिजनों को परेशान करता था। साथ ही पत्नी साधना को पीटता था। कई बार पत्नी साधना पर जानलेवा हमला करने के मामले में जेल जा चुका है।
थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि कौशल किशोर ने फंदे पर लटककर अपनी जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।