फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खाली प्लॉट में मिला नवजात कन्या का शव

Sat, 09 Mar 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक नवजात कन्या का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर थाना पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ अस्पतालों का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर नवादा में शुक्रवार शाम वंदना फार्म हाउस के पास कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे, तभी बाॅल खाली प्लाट में चली गई। जब युवक बॉल उठाने के लिए प्लॉट में गया। वहां नवजात का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। मामले की जानकारी पर सीओ शिकोहाबाद प्रवीन तिवारी, थाना प्रभारी शैलेंद्र चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्लॉट के अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। साथ ही निजी और सरकारी अस्पतालों का रिकॉर्ड भी चेक किया जाएगा। इससे पुष्टि हो सके कि यह नवजात का शव यहां कैसे आया और किसने फेंका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें