फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फ़िरोज़ाबाद। थाना एका क्षेत्र गांव गौसपुर में राजेंद्र सिंह पुत्र निहाल सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी गौसपुर थाना एका गांव में ही निहाल सिंह के मकान के पीछे नीम के पेड़ से चादरे से युवक की गर्दन में फंदे से लटका मिला। सुबह जब मृतक के परिजनों को सूचना मिली तो मौके पर पहुंच गए। गांव में सन्नाटा छाया हुआ है । मृतक के परिजनों का कहना है कि 2 दिन पहले गांव के ही व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। झगड़े में राजेंद्र सिंह पुत्र निहाल सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसकी तहरीर थाना एका में 2 दिन पहले दे दी गई मगर थाना एका पुलिस ने कोई भी सुनवाई नहीं की । अगर एका पुलिस मामला संज्ञान में ले लेती तो शायद ऐसा नहीं होता । मृतक के परिजनों का कहना है कि राजेंद्र की हत्या कर पेड़ से लटका दिया है । मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार मय टीम के साथ पहुंचकर मृतक के शव को पेड़ से उतार कर पंचनामा भर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें