जसराना। सोमवार सुबह आठ दस वर्ष के बालक का शव खडीत नहर पुल से आगे खंदी (सड़क किनारे का गड्ढा) में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। हालांकि सफलता नहीं मिल सकी।
सोमवार की सुबह लोग अपने खेतों की तरफ कार्य करने जा रहे थे तभी खडीत और मिलावली के बीच नहर किनारे बनी खंदी में एक शव दिखा। शव होने की सूचना पर आसपास के गांवों के लोग जुट गए। कोतवाल आजादपाल सिंह, चौकी प्रभारी पाढ़म मौहर सिंह भी मौके पर पहुंचे और शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। शव करीब दस वर्ष के बालक का था। लोग बालक की हत्या कर शव को खंदी में फेंकने का अनुमान लगा रहे हैं। कोतवाल आजादपाल सिंह ने कहा नहर किनारे खंदी में एक अज्ञात बालक का शव मिला है। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।