फिरोजाबाद। शादी का रिश्ता तय किए जाने से आहत युवती ने परिजनों से बगावत कर दी। युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ ग। विरोध करने पर युवती ने रसूलपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। देर रात तक पंचायत चली। इसके बाद भी युवती प्रेमी के साथ शादी करने की जिद करती रही।रसूलपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती के प्रेम संबंध मोहल्लें में रहने वाले एक युवक से है। युवक व युवती अलग अलग जाति के हैं। परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी। जानकारी जब युवती को हुई तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया और प्रेमी से शादी करने को कहा। परिजनों के विरोध करने पर युवती ने पुलिस को सूचना दी कि उसके परिजन जबरन शादी कर रहे है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुला लाई। यहां युवती को समझाने के साथ ही पुलिस ने प्रेमी को भी थाने बुला लिया। यहां देर रात तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही। युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। युवक भी अपने साथ ले जाने की बात कहता रहा। बाद में परिजन युवती को अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि युवती प्रेमी के शादी करने की जिद कर रही है। जबकि परिजन इसका विरोध कर रहे है। युवती को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन वह नहीं मानी।