फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक मदद के लिए तैयार किया जा रहा पथ विक्रेताओं का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना-19 के चलते लॉक डाउन के कारण बेरोजगारी झेल रहे पथ विक्रेताओं को सरकार द्वारा वर्किंग कैपीटल के रूप में दस-दस हजार रूपए का ऋण उपलब्ध कराएगी। केंद्र की घोषणा के बाद प्रदेश सरकार ने योजना की पात्रता श्रेणी में आने वाले पथ विक्रेताओं का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जो पथ विक्रेता पूर्व में सर्वे के दौरान छूट गए थे। उनका डाटा भी वर्तमान सर्वे में शामिल किया जाएगा। लॉक डाउन के कारण घर बैठे पथ विक्रेताओं को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए जिले के निकाय क्षेत्रों में फल,सब्जी अथवा अन्य दैनिक जरूरत का सामान बेचने अथवा काम करने वाले पथ विक्रेताओं का डाटा तैयार किया जा रहा है। स्ट्रीट वेंडरों को दस-दस हजार रूपए का ऋण उपलब्ध कराने संबंधी शासनादेश के बाद जिले में भी पथ विक्रेताओं का डाटा तैयार किया जा रहा है। योजना की पात्रता श्रेणी में आने वाले पथ विक्रेताओं को डिजीटल पेमेंट के जरिए ऋण राशि उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल पूर्व में हुए सर्वे के दौरान चिहिंत पथ विक्रेताओं की बैंक केवाईसी मानक,पहचान पत्र एवं बैंक अकाउंट की डिटेल आदि का डाटा तैयार किया जा रहा है।खास बात यह है कि उक्त योजना के लाभार्थियों की सूची में उन पथ विक्रेताओं के नाम भी शामिल किए जाएंगे जो पूर्व में हुए सर्वे के दौरान छूट गए थे। परियोजना अधिकारी नगरीय विकास अभिकरण सुभाषवीर सिंह राजपूत के अनुसार सर्वे कार्य आगामी एक सप्ताह में पूर्ण किए जाने के निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें