फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: साइबर ठगों ने पेंशनर के खाते से उड़ाए 49 हजार रुपये

Sat, 19 Aug 2023 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टूंडला। एक वृद्ध पेंशनर को खाते से पेनकार्ड अटैच करने के लिए गूगल से हेल्पलाइन नंबर लेना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर ओटीपी पूछा। ओटीपी बताते ही वृद्ध के खाते से 49 हजार साफ कर दिए। पेंशनर ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर के सरस्वती काॅलोनी निवासी विजय शंकर गुप्ता पेंशनर हैं। उन्हें अपने खाते में पेन कार्ड अटैच कराना था। इसके लिए उन्होंने गूगल से सर्च करके हेल्पलाइन नंबर लिया था। नौ अगस्त को दोपहर दो बजे उक्त नंबर पर काॅल करने पर एक एप डाउनलोड कराया गया। उसके बाद एक ओटीपी आया, जिसे उस नंबर से पूछा गया तो उन्होंने बताया दिया। ओटीपी बताते ही उनके खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते से रुपये निकलते ही पीड़ित ने बैंक जाकर खाता बंद कराया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि पेंशनर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले को साइबर क्राइम ब्रांच भेजते हुए कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें