फिरोजाबाद। ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 50 हजार रुपये वापस करा दिए।
रसूलपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के पास साहिल मंसूरी निवास करते है।
रविवार को पीड़ित से ऑन लाइन ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों द्वारा 69 हजार रुपया निकाल लिए। इसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो उसने रसूलपुर थाना पुलिस के साथ साइबर सेल को दी।
रसूलपुर थानाध्यक्ष कमलेश सिंह का कहना है कि ऑनलाइन ठगी करने वाले बदमाशों ने पीड़ित के बैंक खाते से 69 लाख रुपये की नकदी निकाली थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने पर करने के साथ ही साइबर सेल को दी थी। साइबर सेल द्वारा कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 50 हजार की नकदी सोमवार को वापस करा दी गई।