फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: करब में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
दिखतौली गांव में करब में लगी आग से उठती हुई लपटें। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव दिखतौली में सोमवार रात को एक मकान के सहारे रखे करब में आग लग गई। जिससे मकान की छत पर रखीं लकड़ियां और अन्य कबाड़ भी जल गया। आग इतनी भीषण थी कि पास में लगे वाटर एटीएम को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

दिखतौली निवासी नौबत सिंह हलवाई का काम करते हैं। इससे उनके घर पर कुछ कर्मचारी रहते हैं। सोमवार की रात किसी ने चिलम पीने के बाद उसे पास में ही रख दिया। चिलम की आग पास में रखे करब के गट्ठर में सुलगती रही। इसके बाद अचानक उसमें आग की लपटें निकलने लगीं।
जब तक ग्रामीणों को आग के बारे में जानकारी हुई, तब तक करब के गट्ठर और मकान की छत पर रखी लकड़ियां जलने लगीं। आग की लपटें देख मकान स्वामी और उसके परिवार की महिला-बच्चे सभी बाहर निकल आए। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें