फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने करबला गली नंबर-दो में तीन माह पूर्व एक बंद घर से हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित बृजेश कुमार के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर विशाल (निवासी करबला गली नंबर-10) को वाजिदपुर की ठार के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो जोड़ी तोड़िया, एक चेन, तीन अंगूठी, बाली, बिछुवा, तीन हजार रुपये नकद और अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है, जिस पर दक्षिण, रामगढ़, एत्मादपुर और टूंडला थानों में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद