फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिकोहाबाद में पकड़ी गई कच्ची शराब बनाने की भट्ठी

Tue, 05 Sep 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम मंगलवार को ने गिहार बस्ती में संयुक्त छापामार कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब बनाने वाली भट्ठी का भांडाफोड़ कर दिया। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर प्रतापपुर रोड स्थित गिहार काॅलोनी आदर्श नगर तालाब के पास कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां टीम ने कच्ची शराब बनाने वाली भट्ठी एवं युवक को पकड़ा। मौके से टीम ने शराब बनाने के उपकरण में 2.5 किलोग्राम यूरिया, चूल्हा व शराब बनाने के अन्य उपकरण भी बरामद किए। टीम ने मौके से 64 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम (20) वर्षीय अभिषेक निवासी गिहार काॅलोनी, शिकोहाबाद बताया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई के दौरान टीम में इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा, आबकारी निरीक्षक चेतना सिंह, उपनिरीक्षक अशेष सिंह, पीर बक्स, मनोज कुमार, शिवशंकर, रवीश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें