बालाजी मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़
शिकोहाबाद। चैत्र नवरात्र पर भूड़ा नहर पुल स्थित बालाजी पर भक्तों की भीड़ रही। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने शहर के मंदिरों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिससे किसी को भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। मंदिर के बाहर महिला पुलिस कर्मी भी तैनात की गई। पालिका ने मंदिरों के आसपास साफ सफाई तथा रंगोली की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिससे माता रानी के भक्तों में पालिका प्रशासन के खिलाफ पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष दिखा। संवाद