फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ग्राम न्यायालय में पत्रावलियां मंगाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

Wed, 21 Aug 2024 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्राम न्यायालय बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीटूंडला। ग्राम न्यायालय क्षेत्राधिकार की पत्रावलियाें को ग्राम न्यायालय मंगाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। मंगलवार को ग्राम न्यायालय बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में अधिवक्ता अनशन पर बैठ गए। इस दौरान अनशन कर रहे अधिवक्ताओं ने मांगे पूरी न होने तक न्यायिक कार्य न करने की भी चेतावनी दी।

अनशन पर बैठे ग्राम न्यायालय बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष चोब सिंह आर्य एडवोकेट ने मांग करते हुए कहा कि ग्राम न्यायालय के क्षेत्राधिकार की जितनी भी सिविल वाद 25 हजार रुपये तक मूल्यांकन की पत्रावलियां हैं, जो कि जनपद स्थित विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं, उन्हें तत्काल ग्राम न्यायालय स्थानांतरित किया जाए। इसके साथ ही दो वर्ष तक की सजा के आपराधिक वादों की पत्रावलियों, धारा-138 एनआई एक्ट की समस्त पत्रावलियों को ग्राम न्यायालय टूंडला स्थानांतरित किया जाए। धारा-207, एमवी एक्ट में ऑनलाइन चालान का क्षेत्राधिकार ग्राम न्यायालय को दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि दो अगस्त से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा ग्राम न्यायालय टूंडला को दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट चार्जशीट, जमानत व गाड़ी रिलीज संबंधी कोई भी कार्य करने से निषेधित किया गया है। जबकि एत्मादपुर ग्राम न्यायालय में से सभी अधिकार मजिस्ट्रेट को प्राप्त हैं। इन्हें बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि मांगे न माने तक उनका अनशन जारी रहेगा। इसके साथ ही कोई भी वकील न्यायिक कार्य नहीं करेगा। अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर हरीओम शर्मा, सुधीर गौतम, त्रिविक्रम शर्मा, यादवेंद्र जादौन आदि बैठे रहे।

फोटो-01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें