टूंडला। ज्वैलर्स की दुकान से आभूषण लेकर भागे बदमाशों को पुलिस जांच के उपरांत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से छीने गए आभूषण बरामद किए गए हैं।
थाना नगला सिंधी के गांव बजहेरा निवासी रामसेवक गांव रसूलाबाद में ज्वैलर्स की दुकान चलाते हैं। बुधवार शाम उनकी दुकान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे थे। उन्होंने दुकान पर सोने का ओम खरीदने की बात कहते हुए दिखाने को कहा था। जैसे ही दुकानदार ने आभूषणों से भरे डिब्बे को निकालकर दिखाया वे उन्हें धक्का देकर एक छोटा सोने का लोकेट, एक चांदी की अंगूठी लेकर भाग गए थे।
शोरगुल होने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया था तथा पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी हाशिम हुसैन निवासी देवजीरी काॅलोनी सेंधवा सिटी बड़वानी मध्य प्रदेश व सलीम निवासी महमूदनगर, मैनपुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह का कहना है कि चोरी के दोनों आरोपियों से लूटे गहने बरामद कर लिए हैं। उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर, उन्हें जेल भेजा दिया है।