फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नारखी पुलिस के शिकंजे से अपराधी चूहा फरार

Tue, 28 Oct 2025 07:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- सोमवार को पकड़ा था पुलिस ने, हो गया फरार, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। नारखी थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया एक अपराधी पुलिस की हिरासत से भाग गया। चूहा उर्फ मुकेश निवासी शाहपुर उसका नाम बताया जा रहा है। इधर, थाने पर इस मामले में खलबली मच गई। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सुबह 11 बजे करीब थाने पर छुट्टी से लौटे तो उनको इसकी जानकारी हुई। उन्होंने जल्द ही उसकी तलाश करने के आदेश अधीनस्थों को दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला थाने पर लौटने के बाद उनके संज्ञान में आया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें