फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजीपुरा में महिला की गला रेतकर हत्या

Thu, 22 Sep 2016 12:11 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
हाजीपुरा में महिला की गला रेतकर हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मायके से पैसा नहीं लाने पर हुआ था विवाद, हत्या के बाद पति फरार
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के मोहल्ला हाजीपुरा में मायके से पैसा नहीं लाने पर पति ने विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी और भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

हाजीपुरा निवासी शबाना (38) पत्नी साबिर का पति से आए दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार की शाम भी उसका पति से विवाद हो गया था। इसके बाद साबिर ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और भाग निकला। मां को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देख बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के भाई जाटवपुरी निवासी अंसार अहमद ने बताया साबिर के पिता ने नाम एक प्लाट था। कुछ दिनों पूर्व ही बिक्री करके सभी बेटों को पैसा बांट दिया था। साबिर शराब का आदी था। इस कारण पिता ने उसके हिस्से का डेढ़ लाख रुपया शबाना को दे दिया था। पति उससे आए दिन रुपया मांगता था। इस कारण शबाना ने रुपया भाइयों के पास रख दिया था। भाई का आरोप है कि मायके से पैसे वापस मंगाने के लिए ही साबिर बहन के साथ मारपीट करता था। एसओ रसूलपुर ने बताया कि शबाना की हत्या उसके पति साबिर ने मायके से पैसे नहीं लाने के कारण हुई है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें